मॉनसून में कैसी हो आपकी डाइट? आयुर्वेद बताता है कौन-सी थाली रखेगी सेहत दुरुस्त

बरसात का मौसम अपने साथ हरियाली और ठंडक तो लेकर आता है, लेकिन यही मौसम कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। वातावरण में बढ़ी नमी, दूषित पानी, बैक्टीरिया और वायरस की सक्रियता तथा पाचन शक्ति में कमी के कारण इस समय वायरल संक्रमण, पेट संबंधी बीमारियां और फूड पॉइजनिंग जैसी परेशानियां तेजी से बढ़ती हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद मौसम बदलने के साथ खानपान में बदलाव करने पर विशेष जोर देता है। आयुर्वेद के अनुसार वर्षा ऋतु में शरीर की जठराग्नि यानी पाचन क्षमता कमजोर पड़ जाती है। इसके साथ ही वात दोष का…