तलाक के बाद जिंदगी में फिर दस्तक देता है प्यार, नया रिश्ता चुनने से पहले इन 5 कसौटियों पर परखते हैं लोग

शादी का रिश्ता खत्म होना किसी भी इंसान के लिए जिंदगी के सबसे मुश्किल अनुभवों में से एक हो सकता है। जिस व्यक्ति के साथ भविष्य के सपने सजाए हों, जिसके साथ घर बसाने और उम्रभर साथ निभाने की उम्मीद की हो, जब उसी से अलग होने की नौबत आती है तो इसका असर केवल रिश्ते तक सीमित नहीं रहता। इंसान की सोच, भावनाओं और प्यार को समझने का नजरिया भी बदल जाता है। हालांकि, तलाक के बाद जिंदगी रुक नहीं जाती। समय के साथ बहुत से लोग पुराने अनुभवों से बाहर निकलकर एक नई शुरुआत करने के बारे में…

नई शुरुआत की ओर बढ़ते कदम, पुनर्विवाह को लेकर बदल रही समाज की सोच

भारत में विवाह और पारिवारिक रिश्तों को लेकर समाज की सोच तेजी से बदल रही है। एक समय था जब तलाक, वैधव्य या असफल वैवाहिक जीवन को सामाजिक दृष्टि से नकारात्मक नजरिए से देखा जाता था। ऐसे लोगों के लिए दोबारा जीवनसाथी चुनना आसान नहीं होता था और परिवारों के साथ-साथ समाज का दबाव भी उनके फैसलों को प्रभावित करता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह तस्वीर काफी बदल चुकी है। अब बड़ी संख्या में लोग पुराने रिश्तों की कड़वी यादों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का फैसला कर रहे हैं और समाज भी इस बदलाव को पहले…