बच्चे को हर कदम पर सहारा देना कहीं उसकी ताकत तो नहीं छीन रहा? आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपनाएं परवरिश के ये तरीके
हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनका बच्चा बड़ा होकर अपने फैसले खुद ले सके, मुश्किल परिस्थितियों में घबराए नहीं और दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों को समझे। इसके लिए पेरेंट्स बचपन से ही बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और सुविधाएं देने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार बच्चों के प्रति प्यार और चिंता इतनी बढ़ जाती है कि माता-पिता उनके छोटे-छोटे काम भी खुद करने लगते हैं। बच्चे को खाना खिलाना, उसके कपड़े तैयार करना, स्कूल बैग पैक करना या किसी परेशानी में तुरंत उसका समाधान निकाल देना, ऐसी आदतें धीरे-धीरे बच्चे की खुद…
