स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, तेज बुखार के चलते पांच दिन रहेंगी आइसोलेशन में
मुंबई में छात्रों के समर्थन में आयोजित होने वाले विरोध कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहीं वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी को अचानक अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। इसकी वजह उनकी खराब सेहत बनी। अभिनेत्री ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वह H1N1 यानी स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो गई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने और कम से कम पांच दिनों तक आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। इसी कारण वह तय कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगी। हाल के दिनों में शबाना आजमी लगातार छात्रों के आंदोलन और उनसे जुड़े मुद्दों…
