शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर उज्जैन में फिर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद के सड़क की जद में आ रहे हिस्से को हटाने का मामला सोमवार को एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के विरोध के बाद स्थिति बिगड़ गई और पुलिस तथा भीड़ के बीच टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों की ओर से पथराव किए जाने के बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। घटना में क्राइम…
