भारत के 351 रन पर भारी पड़ी होप की पारी: वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में हासिल किया लक्ष्य, वनडे में दर्ज की सबसे बड़ी चेज जीत
भारत के लिए न्यू चंडीगढ़ में खेला गया तीसरा वनडे बेहद चौंकाने वाला रहा। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 351 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बावजूद वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 352 रन का लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। भारत के लिए यह हार इसलिए भी खास रही क्योंकि 350 या उससे ज्यादा रन बनाने के बावजूद टीम को वनडे में तीसरी बार शिकस्त मिली है। वेस्टइंडीज की जीत के सबसे…
