शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना, जानें सुबह-दोपहर के शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल तक पूरी जानकारी

शारदीय नवरात्रि का पर्व इस बार 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू होगा। मां दुर्गा की आराधना के लिए नवरात्रि के पहले दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घटस्थापना के साथ ही नवरात्रि की विधिवत शुरुआत मानी जाती है। भक्त इस दिन मां दुर्गा का आह्वान करते हैं और अगले नौ दिनों तक देवी के नौ स्वरूपों की पूजा, व्रत, जप और आराधना करते हैं। नवरात्रि के समापन पर कन्या पूजन और हवन के माध्यम से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त करने की परंपरा है। इस साल प्रतिपदा तिथि के आधार पर…