Dussehra 2026: कब और किस मुहूर्त में होगा रावण दहन? जानें शस्त्र पूजा का शुभ समय, पूजन विधि और विजयादशमी की मान्यताएं
दशहरा यानी विजयादशमी हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में गिना जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है। इस दिन भगवान श्रीराम की लंकापति रावण पर विजय और देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध की स्मृति में धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। उत्तर भारत के अनेक शहरों में रामलीला के समापन के बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। वहीं, कई परिवारों और संस्थानों में शस्त्र पूजा, वाहन पूजन तथा अपने कामकाज में इस्तेमाल होने वाले औजारों की पूजा करने की परंपरा…
