UN में आमने-सामने भारत-पाकिस्तान: शहबाज ने पानी और कश्मीर पर दिखाई तल्खी, भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को दिया जवाब

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारत के खिलाफ कई पुराने और विवादित मुद्दे फिर से उठाए। अपने संबोधन में उन्होंने सिंधु नदी के पानी, जम्मू-कश्मीर, 2025 के भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव और कथित इस्लामोफोबिया का जिक्र किया। सबसे तीखी टिप्पणी सिंधु नदी के पानी को लेकर रही। शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकने, उसमें बाधा डालने या उसका रुख बदलने की किसी भी कोशिश को उनका देश ‘युद्ध की कार्रवाई’ मानेगा। शहबाज का भाषण ऐसे समय हुआ है जब भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों को लेकर…