शेखर सुमन का बेबाक बयान: बोले- मोदी जी की गरिमा का सम्मान, लेकिन गलत बात पर सवाल उठाना भी जरूरी
बॉलीवुड अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन इन दिनों अपने नए शो ‘शेखर टुनाइट’ को लेकर चर्चा में हैं। इस शो के जरिए वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। जहां अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार संवेदनशील मुद्दों पर बोलने से बचते नजर आते हैं, वहीं शेखर सुमन का कहना है कि एक नागरिक होने के नाते सवाल पूछना हर व्यक्ति का अधिकार है। उनका मानना है कि सरकार को चुनने वाली जनता को यह हक होना चाहिए कि वह सही और गलत पर अपनी बात रख सके। अपने शो के जरिए शेखर सुमन…
