रक्षाबंधन पर मिटाएं भाई-बहन की नाराजगी, इन आसान तरीकों से रिश्ते में लौटेगी पुरानी मिठास

रक्षाबंधन सिर्फ भाई की कलाई पर राखी बांधने और एक-दूसरे को उपहार देने का त्योहार नहीं है। यह ऐसा मौका भी है जब भाई-बहन अपने रिश्ते में आई दूरियों को कम कर सकते हैं। बचपन में जिन भाई-बहनों के बीच हर छोटी-बड़ी बात साझा होती थी, बड़े होने के बाद वही रिश्ते कई बार गलतफहमियों, बहस और पुराने विवादों की वजह से कमजोर पड़ जाते हैं। बातचीत बंद हो जाती है और दोनों अपनी-अपनी जगह सही साबित होने की कोशिश करते रहते हैं। अगर आपके और आपके भाई या बहन के बीच भी किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा…