मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को CM सैनी ने दिया बढ़ावा, स्वयं फॉर्म भरकर नागरिकों से की भागीदारी की अपील
हरियाणा में मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं इस प्रक्रिया में भाग लिया। बुधवार को नारायणगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि वे समय रहते अपने मतदाता संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कराएं और मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन या अपडेट अवश्य करवाएं। मुख्यमंत्री का यह कदम…
