नवरात्रि पंचमी पर मां स्कंदमाता की आराधना से लेकर विशेष उपायों तक, जानें पूजा विधि, शुभ समय और भोग की पूरी जानकारी
शारदीय नवरात्रि में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि की पंचमी तिथि मां स्कंदमाता को समर्पित होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी के इस स्वरूप की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि, संतान सुख और मानसिक शांति की कामना की जाती है। साथ ही, भक्त जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति और अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए भी माता का आशीर्वाद मांगते हैं। इस दिन नियमित पूजा के अलावा कुछ विशेष धार्मिक उपाय करने की परंपरा भी प्रचलित है। मान्यता है कि इन उपायों को…
