2047 तक सोलर पावर में दुनिया का बड़ा खिलाड़ी बन सकता है भारत, 8.42 लाख करोड़ का निवेश और 32 लाख रोजगार का लक्ष्य

भारत आने वाले दो दशकों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है। देश का लक्ष्य केवल सोलर बिजली का उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि सोलर पैनल बनाने में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरणों और कच्चे माल के लिए भी दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म करना है। अगर प्रस्तावित योजना के मुताबिक काम आगे बढ़ता है तो साल 2047 तक भारत का सोलर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था के बड़े हिस्से के रूप में उभर सकता है। इस दिशा में करीब 89 अरब डॉलर यानी 8.42 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई…

जेवर में बनेगा देश का बड़ा सोलर मैन्युफैक्चरिंग हब, योगी बोले- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजना की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां SAEL (एसएईएल) के इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी। इस परियोजना को राज्य ही नहीं, बल्कि देश के नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) क्षेत्र के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इस प्लांट के शुरू होने से भारत में सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल के घरेलू उत्पादन को नई गति मिलेगी, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धा…

Cycle Tracks पर लगेंगे Solar Panels – Chandigarh बना सकता है देश के लिए मिसाल

चंडीगढ़ प्रशासन शहर में स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई और महत्वाकांक्षी पहल पर काम कर रहा है। सरकारी भवनों की छतों पर बड़े पैमाने पर सोलर पैनल लगाने के बाद अब प्रशासन की नजर शहर के साइकिल ट्रैक्स पर है। प्रस्ताव है कि इन ट्रैक्स के ऊपर विशेष संरचनाएं (Overhead Structures) विकसित कर उन पर सोलर पैनल लगाए जाएं, ताकि बिजली उत्पादन के साथ-साथ साइकिल चालकों को छाया भी मिल सके। यदि यह योजना सफल होती है, तो चंडीगढ़ देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो सकता है जहां सार्वजनिक…