दक्षिण भारत में कजिन मैरिज की परंपरा कितनी पुरानी है, और इसके पीछे क्या है असली वजह?
दक्षिण भारत में चचेरे और ममेरे भाई-बहनों के बीच विवाह की परंपरा एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह हाल ही में रिलीज हुई ओटीटी सीरीज “कजिंस एंड कल्याणम” को माना जा रहा है, जिसमें एक तमिल परिवार की कहानी के माध्यम से रिश्तेदारी के भीतर होने वाली शादियों और उनसे जुड़े सामाजिक संबंधों को दिखाया गया है। इस सीरीज के बाद सोशल मीडिया और आम चर्चाओं में यह सवाल उठने लगा है कि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाह की परंपरा क्यों रही है और यह उत्तर भारत की सामाजिक व्यवस्था से किस…
