भारत में गोल्ड खरीदने की क्या सीमा है? जानिए कैश पेमेंट और KYC से जुड़े नियम
भारत में सोना केवल आभूषण या निवेश का साधन नहीं है, बल्कि यह देश की आर्थिक और सामाजिक परंपराओं का भी महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। शादी-ब्याह, त्योहारों और धार्मिक अवसरों से लेकर निवेश और बचत तक, भारतीय परिवारों में सोने को लंबे समय से विशेष महत्व दिया जाता है। यही वजह है कि जब भी सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव होता है या बाजार में गोल्ड को लेकर कोई नई चर्चा शुरू होती है, तो लोगों के मन में इससे जुड़े कानूनी और टैक्स नियमों को लेकर कई सवाल उठने लगते हैं। इनमें सबसे आम सवाल यह है कि…
