LVM3 की कमान निजी हाथों में क्यों सौंप रहा है ISRO, क्या बदलेगा भारत के स्पेस सेक्टर में?

भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र अब सिर्फ सरकारी संस्थानों तक सीमित नहीं रहने वाला है। देश की बड़ी औद्योगिक कंपनियां तेजी से स्पेस बिजनेस में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO के सबसे ताकतवर रॉकेटों में शामिल LVM3 को लेकर निजी कंपनियों के बीच जबरदस्त दिलचस्पी देखने को मिल रही है। LVM3 को आमतौर पर ISRO का ‘बाहुबली’ रॉकेट कहा जाता है। इसकी तकनीक हासिल कर बड़े पैमाने पर रॉकेट निर्माण और कमर्शियल लॉन्चिंग के क्षेत्र में उतरने के लिए कई भारतीय कंपनियां और कारोबारी समूह आगे आए हैं। इनमें…