भारत में स्टारलिंक की एंट्री से पहले मस्क का बड़ा दावा, बोले- कुछ बड़े कारोबारी रोक रहे रास्ता; आखिरी मंजूरी का इंतजार

भारत में एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक की एंट्री अब अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। कंपनी की ओर से देश में सर्विस शुरू करने के लिए जरूरी जमीनी ढांचे को तैयार किए जाने के बीच मस्क ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया है। मस्क का कहना है कि भारत के कुछ प्रभावशाली उद्योगपति नहीं चाहते कि स्टारलिंक को देश में अपनी सेवाएं शुरू करने का मौका मिले। उन्होंने दावा किया कि इसके पीछे बाजार में अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश हो सकती है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर…