दिल्ली-NCR में सर्दियों की शुरुआत होते ही क्यों बढ़ने लगता है प्रदूषण? जानिए जहरीली हवा के पीछे की पूरी कहानी
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर होने लगती है। जिन दिनों में ठंडी हवाओं और सुहावने मौसम का आनंद लेना चाहिए, उन्हीं दिनों में लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार सुबह के समय सड़कों, इमारतों और पेड़ों के आसपास धुंध की मोटी परत दिखाई देती है। दूर खड़ी गाड़ियां और इमारतें भी स्पष्ट नजर नहीं आतीं। हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी बीमारियों से परेशान लोगों के लिए स्थिति…
