₹1,322 करोड़ के लोन मामले में सुभाष चंद्रा पर FIR: LIC HFL की शिकायत पर CBI ने दर्ज किया केस, ₹59 हजार करोड़ की नेटवर्थ दिखाने का आरोप

जी ग्रुप के संस्थापक और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उनके खिलाफ 1,322 करोड़ रुपये से अधिक के कथित लोन फ्रॉड के मामले में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की शिकायत के बाद की गई है। मामले में सुभाष चंद्रा के अलावा तीन अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। CBI की FIR में पंकज सुरोलिया, अमिश पांड्या और राजीव ढोलकिया के नाम भी शामिल हैं। चारों पर वर्ष 2018 से 2026 के बीच धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश जैसे आरोप लगाए गए…

₹22 हजार करोड़ के दावों के बीच सिर्फ ₹6.5 करोड़ का प्रस्ताव, सुभाष चंद्रा की दिवालिया प्रक्रिया पर आज NCLT में बड़ी सुनवाई

ज़ी ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा से जुड़ी व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया का मामला अब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के सामने एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। करीब ₹22,006.57 करोड़ के कर्ज दावों के बीच महज ₹6.5 करोड़ के भुगतान वाली योजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद को सुलझाने के लिए NCLT ने अपने इतिहास में पहली बार पांच सदस्यीय बेंच का गठन किया है। NCLT की प्रिंसिपल बेंच इस मामले की सुनवाई मंगलवार से शुरू करेगी। इस बेंच की अध्यक्षता NCLT के प्रेसिडेंट जस्टिस अनूपिंदर सिंह ग्रेवाल करेंगे। उनके साथ बचु वेंकट बालाराम दास,…

सुभाष चंद्रा बनाम मुकेश अंबानी: 22 हजार करोड़ के कर्ज पर छिड़ी नई जंग, Zee संकट से NCLT विवाद तक लगाए गंभीर आरोप

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बीच कारोबारी विवाद अब सार्वजनिक बयानबाजी तक पहुंच गया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी NCLT से जुड़े मामले को लेकर सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी और उनके समूह से जुड़े कुछ मीडिया संस्थानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा का कहना है कि उनके खिलाफ लगातार ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जिससे उनकी कारोबारी छवि को नुकसान पहुंचे। सुभाष चंद्रा ने अपने बयान में सीधे तौर पर मुकेश अंबानी, TV18, CNBC और News18 का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ गलत सूचनाओं…