सुबह की रोशनी से लेकर शाम की किरणों तक, शरीर पर पड़ता है गहरा असर, सिर्फ विटामिन D के लिए नहीं जरूरी है सूरज

सुबह आंख खुलने के बाद सबसे पहले मोबाइल देखना आज ज्यादातर लोगों की आदत बन चुकी है। कई लोग बिस्तर से उठते ही सोशल मीडिया, मैसेज या न्यूज स्क्रॉल करने लगते हैं और दिन की शुरुआत कमरे के अंदर ही हो जाती है। इसी तरह शाम को भी लोग घर, ऑफिस या स्क्रीन के सामने समय बिताते रहते हैं। देखने में यह सामान्य दिनचर्या लग सकती है, लेकिन हमारे शरीर की प्राकृतिक व्यवस्था के लिए रोशनी का इससे कहीं ज्यादा महत्व है। अक्सर जब धूप की बात होती है तो सीधे विटामिन D का नाम सामने आता है। यह सच…