हरियाली अमावस्या पर क्या करें, क्या नहीं: 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण भी, भारत में नहीं दिखेगा; नहीं लगेगा सूतक

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है और इसी पवित्र महीने में आने वाली अमावस्या का धार्मिक महत्व भी काफी बढ़ जाता है। इस बार सावन अमावस्या 12 अगस्त को पड़ रही है, जिसे हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, दान, पितरों के तर्पण और पौधरोपण जैसी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार की हरियाली अमावस्या एक और वजह से चर्चा में है। 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण भी होने वाला है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। धार्मिक मान्यताओं के…