एशियन कप से बाहर हुई भारतीय महिला फुटबॉल टीम, चाइनीज ताइपे ने 3-1 से हराकर खत्म किया अभियान
भारतीय महिला फुटबॉल टीम का एएफसी महिला एशियन कप में सफर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया। मंगलवार को खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में चाइनीज ताइपे ने भारत को 3-1 से हराकर अगले दौर में पहुंचने की भारतीय उम्मीदों पर विराम लगा दिया। इस हार के साथ भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जबकि चाइनीज ताइपे ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद अहम था क्योंकि नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिए उसे केवल जीत ही नहीं, बल्कि कम से कम दो गोल के अंतर से मुकाबला अपने…
