इंग्लैंड की जोरदार वापसी, निर्णायक टी20 में भारत को हराकर सीरीज पर किया कब्जा

इंग्लैंड महिला टीम ने भारत को हराकर जीती टी20 सीरीज, निर्णायक मुकाबले में 6 विकेट से मिली जीत भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का रोमांचक अंत मेजबान टीम की जीत के साथ हुआ। टॉन्टन में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 181 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और टीम एक समय…