ईरान पर अमेरिका के हमले जारी, ट्रंप की सख्त चेतावनी से बढ़ा तनाव; युद्धविराम पर मंडराया संकट
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी सेना ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक ये कार्रवाई ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई। इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान ने हमले जारी रखे तो अमेरिका और बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकता है। अमेरिकी हमलों और ट्रंप के बयान ने उस नाजुक शांति…
