टाटा समूह की विरासत पर क्यों उठी चिंता? PM मोदी से पारसी संगठनों की अपील, जानिए क्या है पूरा विवाद

भारत के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों में शामिल टाटा समूह इन दिनों अपने भविष्य, स्वामित्व व्यवस्था और संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग को लेकर चर्चा में है। इस बीच देश और विदेश में सक्रिय छह पारसी एवं जोरोस्ट्रियन संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। संगठनों का कहना है कि टाटा समूह को केवल एक व्यावसायिक कंपनी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि इसकी पहचान उद्योग, सामाजिक सेवा, परोपकार और राष्ट्र निर्माण से भी जुड़ी रही है। उन्हें आशंका है कि टाटा संस की सार्वजनिक लिस्टिंग से समूह की…