टाटा संस की होगी शेयर बाजार में एंट्री? 12.5 लाख करोड़ की वैल्यूएशन पर आ सकता है मेगा IPO
टाटा ग्रुप की सबसे अहम कंपनी टाटा संस के शेयर बाजार में आने की संभावना एक बार फिर चर्चा में है। अगर यह कंपनी आईपीओ लेकर बाजार में उतरती है, तो भारतीय शेयर बाजार को अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू मिल सकता है। अनुमान है कि टाटा संस की संभावित वैल्यूएशन करीब 9 लाख करोड़ रुपये से लेकर 12.5 लाख करोड़ रुपये तक हो सकती है। इस स्तर पर कंपनी की छोटी सी हिस्सेदारी भी हजारों करोड़ रुपये की होगी। टाटा संस की ओर से अपने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी यानी CIC का रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने का अनुरोध किया…
