टैक्स चोरी पर सख्त हुआ इनकम टैक्स विभाग: 63 हजार रेस्टोरेंट निगरानी में, 31 मार्च तक अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने का अलर्ट
देशभर में टैक्स अनुपालन (Tax Compliance) को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयकर विभाग (Income Tax Department) ने फूड एंड बेवरेज (F&B) सेक्टर में बड़े स्तर पर जांच अभियान शुरू किया है। विभाग की ओर से लगभग 63,000 रेस्टोरेंट और खाद्य कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों को निगरानी सूची में रखा गया है। इन सभी करदाताओं को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा कि वे 31 मार्च 2026 तक अपना अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (Updated Income Tax Return) दाखिल करें और यदि पहले दाखिल किए गए रिटर्न में किसी प्रकार की कमी या त्रुटि है तो उसे समय…
