पोर्श की टेक कंपनी MHP पर TCS का बड़ा दांव: 3,500 करोड़ की डील के साथ AI और सॉफ्टवेयर के बाजार में बढ़ाएगी पकड़

भारतीय आईटी उद्योग की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS ने वैश्विक ऑटोमोबाइल और डिजिटल टेक्नोलॉजी सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता पोर्श की आईटी और कंसल्टिंग इकाई MHP का अधिग्रहण करने जा रही है। इस सौदे की कीमत 320 मिलियन यूरो, यानी भारतीय मुद्रा में करीब 3,500 करोड़ रुपए बताई गई है। हालांकि यह डील सिर्फ एक कंपनी खरीदने तक सीमित नहीं है। MHP के अधिग्रहण के साथ TCS और पोर्श के बीच अगले पांच वर्षों के लिए एक बड़ी रणनीतिक साझेदारी भी तय हुई है।…

शेयर बाजार की दमदार शुरुआत: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा चढ़ा, आईटी शेयरों ने संभाली बाजार की कमान

घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की खरीदारी का रुझान साफ दिखाई दिया, जिससे प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती घंटों में 700 अंक से अधिक उछल गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 भी 24,100 अंक के ऊपर मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। बाजार की इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान आईटी सेक्टर का रहा, जहां टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयरों में शानदार…

टॉप कंपनियों पर बाजार की मार: 7 बड़ी कंपनियों की मार्केट वैल्यू में ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान देखने को मिली कमजोरी का असर देश की सबसे बड़ी कंपनियों पर भी दिखाई दिया। बाजार में लगातार बिकवाली और निवेशकों की सतर्कता के चलते मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर देश की टॉप-10 कंपनियों में से 7 कंपनियों की कुल बाजार वैल्यू में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, इन सात प्रमुख कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर करीब ₹2.05 लाख करोड़ की कमी आई है। इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) पर पड़ा। कंपनी की बाजार वैल्यू में…