पेट के संक्रमण से जूझ रहे अभिषेक शर्मा, नामीबिया मैच से बाहर होने की आशंका; बुमराह ने नेट्स में दिखाई पूरी धार

T20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक साथ चिंता और राहत दोनों तरह की खबरें मिली हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा स्वास्थ्य समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया अपने सही संयोजन को लेकर तैयारी कर रही थी, लेकिन अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब होने से ओपनिंग स्लॉट को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं दूसरी ओर बुमराह का अभ्यास में वापसी करना टीम…