कजरी तीज 2026: सुहाग की लंबी उम्र और मनचाहे वर की कामना से जुड़ा व्रत, जानें पूजा, मुहूर्त और पौराणिक कथा
हिंदू धर्म में तीज पर्वों का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। इन्हीं में से एक प्रमुख पर्व कजरी तीज है, जिसे कई स्थानों पर सातूड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं अविवाहित युवतियां भी अच्छे और मनपसंद जीवनसाथी की कामना के लिए यह व्रत करती हैं। पंचांग के अनुसार, 31 अगस्त 2026, सोमवार को कजरी तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस अवसर पर भगवान शिव…
