अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को धमकी से मुंबई में हड़कंप: ‘जलसा’ को निशाना बनाने की चेतावनी
मुंबई में फिल्म और संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मुंबई की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई, जबकि दिलजीत दोसांझ की हत्या के लिए आत्मघाती हमले की बात कही गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। ईमेल में दावा किया गया कि…
