भारत ने सीरीज पर जमाया कब्जा, आखिरी मुकाबले में कीवी बल्लेबाजों ने 18 ओवर में ही छीन ली जीत, साइफर्ट शतक से चूके

न्यूजीलैंड ने पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम को 7 विकेट से शिकस्त देकर सीरीज का समापन जीत के साथ किया। हालांकि इस हार के बावजूद सीरीज की ट्रॉफी टीम इंडिया के पास ही रही। भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। हैमिल्टन में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को कोई खास मौका नहीं दिया और 192 रन के बड़े लक्ष्य को महज 18 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। कीवी टीम की जीत के सबसे बड़े नायक टिम साइफर्ट रहे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजी…