ममता बनर्जी के करीब चाकू लेकर पहुंची महिला, खुद को बताया रिश्तेदार; हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की सुरक्षा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। कोलकाता के कालीघाट इलाके में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ममता बनर्जी के आवास के नजदीक एक महिला द्वारा चाकू लेकर उनके पास पहुंचने की कोशिश करने का आरोप लगा। घटना उस वक्त हुई, जब ममता अपने घर के आसपास आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने और पंडाल का उद्घाटन करने के लिए जा रही थीं। शिकायत में महिला पर नशे की हालत में हंगामा करने, गाली-गलौज करने और चाकू के साथ आगे बढ़ने की…

ममता की कार पर पत्थरबाजी का आरोप, बोलीं- खिड़की खुली होती तो जान जा सकती थी; सुवेंदु ने कहा- यह लोगों का गुस्सा

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना जिले में उनके काफिले को रोककर उनकी कार पर बड़े-बड़े पत्थर, जूते और अन्य चीजें फेंकी गईं। ममता के मुताबिक, यह सब पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ और प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को आगे बढ़ने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि यदि कार की खिड़की खुली होती तो पत्थर सीधे उनके सिर पर लग सकता था और उनकी जान भी जा सकती थी। यह घटना उस समय हुई जब ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता…

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद ममता बनर्जी को अब कौन सी सिक्योरिटी मिल रही है?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और तृणमूल कांग्रेस के लंबे शासन के समाप्त होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कई बदलाव देखने को मिले हैं। इन बदलावों का असर पूर्व मुख्यमंत्री को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और प्रोटोकॉल पर भी पड़ा है। हालांकि, सुरक्षा के मामले में ममता बनर्जी को अभी भी उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद किसी पूर्व मुख्यमंत्री…