PMModiJapan दौरे पर: रिश्तों को नई ऊँचाई देने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए। टोक्यो एयरपोर्ट पर उनका औपचारिक और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे। दोनों देशों के बीच होने वाली यह बैठक भारत-जापान संबंधों को नई दिशा देने के साथ-साथ आर्थिक सहयोग, रक्षा साझेदारी, निवेश, उभरती प्रौद्योगिकियों और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। भारत और जापान के बीच पिछले कई वर्षों से मजबूत रणनीतिक संबंध रहे हैं। दोनों देश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता,…