खाते वक्त बार-बार जीभ पर लग रही चोट? दांतों की गड़बड़ी से लेकर विटामिन की कमी तक हो सकते हैं ये कारण
खाना खाते समय कभी-कभार जीभ का दांतों के बीच आ जाना आम बात है। अक्सर लोग इसे जल्दबाजी में भोजन करने, ठीक से चबाने पर ध्यान नहीं देने या खाते समय बातचीत करने का नतीजा मानते हैं। लेकिन अगर आपकी जीभ बार-बार कट रही है और हर बार खाने के दौरान दर्द या खून निकलने की समस्या हो रही है, तो इसे केवल एक सामान्य आदत समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं है। इसके पीछे दांतों की बनावट, जीभ में सूजन, मुंह के अंदर किसी तरह की परेशानी या शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी जैसे कारण हो सकते हैं।…
