भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, समझौता लगभग तैयार; 100% टैरिफ को लेकर अमेरिकी राजदूत ने दिया संकेत
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ता अब अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों देशों के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उनका कहना है कि समझौते के अधिकांश अहम मुद्दों पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है और अब मुख्य रूप से कानूनी तथा तकनीकी भाषा को अंतिम रूप देने का काम बाकी है। सर्जियो गोर ने शनिवार को आयोजित ‘द इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम’ में भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने…
