करवा चौथ की सरगी को बनाएं खास, घर पर इस आसान तरीके से तैयार करें बाजार जैसी कुरकुरी और लच्छेदार फेणी
करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सुबह की सरगी का विशेष महत्व होता है। सूर्योदय से पहले खाए जाने वाले इस भोजन में ऐसी चीजें शामिल की जाती हैं, जो दिनभर के निर्जला उपवास से पहले शरीर को ऊर्जा देने में मदद करें। सरगी की थाली में फल, मिठाइयों, सूखे मेवों और दूध के साथ फेणी भी खूब पसंद की जाती है। दूध में भिगोकर खाई जाने वाली मीठी फेणी का स्वाद त्योहार की सुबह को और भी खास बना देता है। अगर इस बार आप बाजार से फेणी खरीदने के बजाय इसे अपने किचन में बनाना…
