कान्स में पंजाबी शान का जलवा, सिर पर पल्लू ओढ़ Roopinder Kaur Gill ने जीता दिल, सादगी के आगे फीका पड़ा ग्लैमर

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार सिर्फ बॉलीवुड सितारों का ही नहीं, बल्कि पंजाबी इंडस्ट्री का भी खास जलवा देखने को मिला। आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला के बाद अब पंजाबी अभिनेत्री रुपिंदर कौर गिल ने अपने रॉयल देसी अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। रेड कार्पेट पर जैसे ही उन्होंने सिर पर पल्लू रखकर एंट्री ली, हर कोई उनकी खूबसूरती और संस्कारी लुक का दीवाना हो गया। रुपिंदर ने अपने कान्स डेब्यू के लिए डिजाइनर मनीषा के लेबल ‘पीतांबरा’ की खास कस्टम आउटफिट पहनी थी। आइवरी शेड में तैयार इस ड्रेस में पंजाब की मिट्टी, परंपरा और शाही…