IND vs ENG 3rd T20: भारत के लिए करो या मरो की जंग, नॉटिंघम में हार मिली तो सीरीज जीतने का सपना टूटेगा

ट्रेंट ब्रिज में आज तीसरा मुकाबला, इंग्लैंड के पास बढ़त मजबूत करने का मौका भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज अब बेहद अहम मोड़ पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 10 बजे शुरू होगा। फिलहाल इंग्लैंड सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। पहला मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 192 रन के लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज…