अमेरिका में बड़ी वीजा कार्रवाई की तैयारी: 2 लाख तक विदेशी नागरिकों के B1-B2 वीजा हो सकते हैं रद्द, जानिए किसे पड़ेगा असर
अमेरिका में टूरिस्ट और बिजनेस वीजा लेकर पहुंचने वाले विदेशी नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। अमेरिकी सरकार करीब 2 लाख लोगों के वीजा रद्द कर सकती है। अगर प्रस्तावित कार्रवाई मौजूदा स्वरूप में लागू होती है तो इसे एक साथ बड़ी संख्या में वीजा रद्द करने के सबसे बड़े मामलों में गिना जा सकता है। इस कदम का मुख्य निशाना वे विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं, जो सीमित अवधि के लिए अमेरिका आने वाले B1 या B2 वीजा पर देश में दाखिल हुए, लेकिन बाद में वहां शरण यानी Asylum पाने के लिए आवेदन कर…
