ट्रंप के बयान में बड़ा पलटाव: भारत पर तीखी टिप्पणी के बाद 24 घंटे में बदला सुर, अब बताया ‘महान राष्ट्र’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर अपने विरोधाभासी बयानों को लेकर चर्चा में हैं। महज एक दिन के भीतर उन्होंने भारत को लेकर ऐसा यू-टर्न लिया, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। पहले जहां उन्होंने भारत को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, वहीं अब उसी देश की खुलकर तारीफ करते नजर आए हैं। अचानक बदले तेवर, भारत की तारीफ ताजा बयान में ट्रंप ने कहा कि भारत एक महान देश है और वहां की शीर्ष नेतृत्व से उनके बेहद अच्छे संबंध हैं। उन्होंने यह भी इशारा किया कि भारत के सर्वोच्च पद पर…