टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कैसे करें कम? खानपान से लेकर रोजमर्रा की इन आदतों तक, हर चीज पर दें ध्यान

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान की गलत आदतें, लंबे समय तक एक जगह बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधियों की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रही हैं। इन्हीं में से एक है टाइप-2 डायबिटीज, जिसका खतरा अनियमित जीवनशैली के कारण बढ़ सकता है। अक्सर लोग ब्लड शुगर बढ़ने की आशंका होते ही अपनी डाइट से चीनी और मीठी चीजों को पूरी तरह हटाने लगते हैं। कुछ लोग तेल और घी का सेवन भी काफी कम कर देते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार डायबिटीज से बचाव और इसके बेहतर प्रबंधन के लिए केवल इन दो चीजों पर…

खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मिल सकती है मदद

खाने के बाद थोड़ी देर टहलने की आदत आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में एक छोटा बदलाव हो सकती है, लेकिन इसका असर शरीर के मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर मैनेजमेंट पर पड़ सकता है। आमतौर पर खाना खाने के बाद लोग कुर्सी, सोफे या बिस्तर का रुख कर लेते हैं। कुछ लोग तो भोजन खत्म करते ही आराम करने लगते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समय थोड़ी शारीरिक गतिविधि करना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है। हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने भी भोजन के बाद थोड़ी देर चलने की सलाह दी है। उनका कहना है कि…