UAE दौरे पर PM मोदी का भव्य स्वागत, ऊर्जा, रक्षा और निवेश पर भारत-UAE के बीच कई बड़े समझौते

प्रधानमंत्री Narendra Modi अपने अहम UAE दौरे के तहत अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जबकि UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने उनके विमान को एस्कॉर्ट कर विशेष सम्मान भी दिया। इस खास स्वागत को दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है। अबूधाबी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने UAE के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में ऊर्जा सुरक्षा, निवेश, व्यापार, रक्षा सहयोग और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात जैसे अहम…