जमीन के नीचे से ऊर्जा निकालने की तैयारी, रिलायंस का 2.73 लाख करोड़ रुपये का UCG प्रोजेक्ट बदल सकता है भारत का गैस बाजार
भारत की ऊर्जा जरूरतें तेजी से बढ़ रही हैं और इसी के साथ देश की विदेशी तेल एवं गैस पर निर्भरता कम करने की चुनौती भी बड़ी होती जा रही है। इसी दिशा में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक ऐसी योजना सामने रखी है, जो आने वाले वर्षों में भारत के ऊर्जा क्षेत्र का स्वरूप बदल सकती है। कंपनी ने आंध्र प्रदेश में जमीन के भीतर मौजूद कोयले से सीधे गैस तैयार करने वाले एक बड़े अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन यानी UCG प्रोजेक्ट की योजना बनाई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की प्रस्तावित योजना के तहत अगले करीब तीन दशकों में लगभग 2.73 लाख…
