ईरान-अमेरिका टकराव में नया मोड़: समुद्र के नीचे इंटरनेट ठप करने की धमकी, ट्रम्प के अगले कदम पर दुनिया की नजर

मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई किए जाने की संभावना जताकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। दूसरी ओर, ईरान ने भी साफ संकेत दिए हैं कि अगर अमेरिका और इजराइल की ओर से फिर हमला किया गया, तो जवाबी कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जा सकता है। ईरान की ओर से समुद्र के नीचे बिछे इंटरनेट केबल नेटवर्क को निशाना बनाने की चेतावनी ने इस विवाद को केवल सैन्य टकराव तक सीमित नहीं रहने दिया है।…