इंदौर में छात्रों के बीच राहुल गांधी का ‘सिस्टम’ पर हमला, बोले- सवाल पूछने वालों की जरूरत है, पेपर लीक और बेरोजगारी पर भी उठाए सवाल

इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं, बेरोजगारी और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और मौजूदा व्यवस्था पर कई सवाल उठाए। शनिवार को हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए और उन्होंने अपने सामने आ रही परेशानियों को राहुल गांधी के साथ साझा किया। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ रहा। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में दावा किया कि देश की व्यवस्था पर कुछ प्रभावशाली लोगों का नियंत्रण है और यही वजह है कि छात्रों के सवालों और…

नेपाल में युवाओं का उबाल, बेरोजगारी पर फूटा गुस्सा; आत्मदाह की घटनाओं के बीच सरकार पर बढ़ा दबाव

नेपाल में युवाओं के भीतर बढ़ रही नाराजगी अब गंभीर सामाजिक और राजनीतिक संकट का रूप लेती दिखाई दे रही है। रोजगार के सीमित अवसर, आर्थिक चुनौतियां और सरकार से बढ़ती निराशा के कारण देशभर में विरोध का माहौल बन गया है। हाल के दिनों में हुई आत्मदाह की तीन अलग-अलग घटनाओं ने पूरे नेपाल को झकझोर कर रख दिया है। इन मामलों में दो युवाओं की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि तीसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इन घटनाओं के बाद सरकार की कार्यशैली और युवाओं के भविष्य को लेकर व्यापक बहस शुरू…