UPI क्या है और मोबाइल से भेजा पैसा बैंक खाते तक कैसे पहुंचता है? जानें ID, PIN और पूरी प्रक्रिया

भारत में डिजिटल पेमेंट अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाय की दुकान पर कुछ रुपये देने हों, सब्जी खरीदनी हो, किसी दोस्त या रिश्तेदार को पैसे भेजने हों, ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो या बिजली-पानी जैसे बिल का भुगतान करना हो, मोबाइल से कुछ ही सेकंड में ट्रांजैक्शन पूरा हो जाता है। इस बदलाव में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI की अहम भूमिका रही है। आज करोड़ों लोग बिना बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड याद रखे केवल UPI ID, मोबाइल नंबर या QR कोड के जरिए भुगतान कर लेते हैं। लेकिन जिस सिस्टम का इस्तेमाल लोग…