पाकिस्तान से रिश्ते बनाए रखना अमेरिका की मजबूरी या रणनीति? रुबियो ने परमाणु हथियारों और भारत की सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के साथ वाशिंगटन के संबंधों को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं और उसकी भौगोलिक स्थिति भी उसे अमेरिका की विदेश नीति के लिहाज से महत्वपूर्ण बनाती है। ऐसे में दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रखना जरूरी है। रुबियो के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कई बार ऐसे देशों के साथ भी संपर्क बनाए रखना पड़ता है, जिनकी नीतियों या गतिविधियों से अमेरिका सहमत नहीं होता। अमेरिकी विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि कूटनीति का मतलब केवल उन देशों के साथ संबंध रखना नहीं…
