रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका का शिकंजा, भारत पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ; सीनेट में बिल पास

अमेरिका और रूस के बीच चल रही भू-राजनीतिक तनातनी का असर अब उन देशों पर भी पड़ सकता है, जो रूस से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी सीनेट ने एक अहम बिल को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव में रूस से ऊर्जा खरीद जारी रखने वाले कुछ देशों पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रावधान किया गया है। भारत भी इस संभावित कार्रवाई के दायरे में शामिल है। सीनेट में इस बिल के पक्ष में 86 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 11 सांसद इसके खिलाफ रहे। प्रस्ताव को…